बचत खाते पर एक अप्रैल 2010 से खाताधारकों को ज्यादा आय

बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना एक अप्रैल 2010 से दैनिक आधार पर होगी जिसका लाभ बचत खाताधारकों को मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार बैंक एक अप्रैल 2010 से बचत जमाओं पर ब्याज की गणना दैनिक आधार पर करेंगे। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
