External Links:
Collection of Finest Online Music
Your Information Partner
Free Online Games & MP3 Music
The planet of fun and joy

Archive for the 'Commodity Market' Category

Commodity Investing-कमोडिटी इन्वेस्ट्मेन्ट

समझदारी का सौदा

N.C.Solanki

शेयर बाजार की गिरावट से पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज भी बड़े निवेशकों को नहीं बचा पाया। जानकार बाजार के मंदी की गिरफ्त में फंसने की बात कर रहे हैं। ऐसे में बड़े निवेशक अब कमोडिटी बाजार में पैसा लगा रहे हैं।

शेयर बाजार में बड़े निवेशक अब धीरे-धीरे पूंजी लगा रहे हैं। यह हाल सिर्फ भारतीय बाजार का ही नहीं है। कच्चे तेल और सोने में तेजी की वजह से दुनिया भर में निवेशकों की नजर इस बाजार पर पड़ी है। 4 जनवरी 2008 को देश के दो प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स का टर्नओवर 20,000 करोड़ रुपए के स्तर पर था, जो शेयर बाजार के टर्नओवर का पांचवां हिस्सा है।